बुलंदशहर में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक बड़ा धमाका हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, उसी दौरान फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
Newsindiadt.com Online News Portal