Breaking News
Home / #newsindiadt / फिरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर कसा तंज बोले— नौकरी निकलते ही झोला लेकर निकलते थे चाचा—भतीजे

फिरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर कसा तंज बोले— नौकरी निकलते ही झोला लेकर निकलते थे चाचा—भतीजे

फिरोजाबाद: मंगलवार को टूंडला विधानसभा के बछगांव स्थित आरआरएम कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को आड़े हाथों लिया। जयश्री राम के साथ अपनी बात शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद को सुहाग की नगरी के रूप में जाना जाता है। एक ओर दुनियां के अंदर सबसे अच्छा कांच का कार्य यहां होता है। दूसरी ओर आलू उत्पादन के रूप में अन्नदाता ने यहां रिकॉर्ड कायम किया है। मैं आपको आश्वासन देने आया हूं। हमने आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया है। टूंडला में भी हम शुद्ध पेयजल घर—घर पहुंचाने का काम करेंगे। हमने पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। अब यह पानी गांव तक नहीं जाएगा बल्कि हर घर तक जाएगा। आपको बाजार से पानी नहीं लेना पड़ेगा। बाजार से भी शुद्ध पानी आपको दिया जाएगा। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है।

किसानों का ऋण माफ और दी किसान सम्मान निधि
किसानों के ऋण माफी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लोगों को मिला है। फिरोजाबाद जिले में 54 हजार 500 से अधिक किसानों का ऋण माफ हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दो लाख 56 हजार 800 से अधिक किसानों को लाभ दिया है।
वर्ष 2012 में जब सपा की सरकार आई थी तब अयोध्या में रामजन्मभूमि पर हमला करने वाले, काशी में संकट मोचन मंदिर पर हमला करने वाले, सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर हमला करने वाले आतंकियों को उन्होंने वापस लेने का काम किया।

डबल इंजन की सरकार ने किए तीन काम
जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई हमने तीन काम सबसे पहले किए। प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया। दूसरा प्रदेश के सभी बूचड़खानों को बंद करने का काम और तीसरा काम बेटियों की रक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। अवैध बूचड़खाने और तस्करी रुकने के कारण बेसहारा गोवंश किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसके सुधार के लिए गोनस्ल सुधार के जरिए 5500 गोशाला चला रहे हैं। अगले साल इसे दोगुना करेंगे। गोवंशों को कटने नहीं देंगे लेकिन किसानों को भी परेशान नहीं होने देंगे। आपकी आस्था का सम्मान होगा और गोमाता को भी कसाइयों के हाथ में नहीं जाने देंगे।

फिरोजाबाद में लगेगा चिप्स कारखाना
आलू प्रोसेसिंग के लिए हमने एक केंद्र मथुरा में शुरू किया है। जहां लाखों टन आलू वहां पर खपत होगा। चिप्स बनाने का कारखाना आपके फिरोजाबाद जिले में लगाने का काम करेंगे। हमारा अन्नदाता किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है। सिरसागंज में ​हरिओम यादव कह रहे थे कि सैफई खानदान किसी को आगे नहीं बढ़ने दे रहा, इसलिए मैं इससे अलग हो गया हूं। नौकरियां निकलते ही चाचा—भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे। लोग खेत बेचकर नौकरियों को देते थे। अब नौकरी निकलने पर बिना पैसे के टूंडला फिरोजाबाद का किसान योग्यता के आधार पर नौकरी पाता है।

गरीबों को दिए आवास
समाजवादी पार्टी की सरकार पांच साल में प्रदेश में मात्र 18 हजार मकान स्वीकृत किए थे। भाजपा सरकार ने पांच साल में 45 लाख 50 हजार से अधिक मकान देने का काम किया है। फिरोजाबाद में 54 हजार गरीबों को मकान दिया है। सपा ने वृद्ध, विकलांग और विधवाओं का पेंशन रोक दिया था। हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं। फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों को 14 हजार 415, विधवाओं को 38 हजार 873 और वृद्धजनों को 57 हजार 154 को 12 हजार सालाना पेंशन दे रहे हैं। पूरी दुनियां कोरोना से त्रस्त हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोनरा प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया। लोगों का जीवन बचाने का काम किया गया। वैक्सीन और जांच फ्री कराई गई। भारत का वैक्सीन दुनियां में सबसे प्रभावी माना गया है। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों का आभार व्यक्त किया। महीने में दो बार राशन मिल रहा है।

लूट के लिए कसाटी जाती थी रात्रि में बिजली
2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी, अब मिल रही है।
पहले यह लोग बिजली इसलिए नहीं देते थे कि रात्रि में इनको डकैती डालने का मौका मिलता था। इनके गुंडे व्यापारियों का जीना मुश्किल कर देते थे। गुंडा टैक्स वसूलते थे। अराजकता फैलती थी, कर्फ्यू लगते थे लेकिन अब कर्फ्यू नहीं लगते अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। कांवड़िए हर हर बम—बम के नारे लगाते हुए चलते हैं। बाकी जो कुछ बचेगा एक हाथ से विकास कराएंगे और दूसरे हाथ से विकास में बाधक बनेगा, गुंडागर्दी करेगा, व्यापारियों को परेशान करेगा, कमजोर लोगों को लूटेगा उसके लिए हमारा बुल्डोजर तैयार रहेगा। चाचा—भतीजे परेशान इसलिए हैं कि जो लोग बिल में थे उन्हें टिकट देने का काम किया है और 10 मार्च के बाद इन्हें कहां छिपाकर रखेंगे। आप चिंता मत करिए प्रदेश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए भाजपा आपके साथ विकास कार्यो को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने जिले की पांचों सीटों पर खड़े प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

About News India DT

Check Also

स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ रिपोर्ट | लखनऊ लखनऊ स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow