Breaking News
Home / #newsindiadt / अप्रैल फिरोजाबाद युवक को पीटपीट कर किया अधमरा हुई मौत

अप्रैल फिरोजाबाद युवक को पीटपीट कर किया अधमरा हुई मौत

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में एक सिगरेट को लेकर पांच साथियों में हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चार साथियों ने अपने ही एक साथी को लाठी डंडों इंटा पत्थरों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।और मौके से फरार हो गए।सुबह जब शौच को गए एक व्यक्ति ने युवक को घायल अवस्था मे देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।सूचना के बाद मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई।आनन फानन में घायल युवक को आगरा एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां आज युवक की मौत हो गई।जिसके बाद परिवारी जनों में कोहराम मच गया। घटना फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र के लाइन पर स्थित नगला रामकिशन की है।जहां 3 अप्रैल की शाम को बंटी पुत्र श्याम बाबू शराब के ठेके से कुछ दूरी पर शमशान के पास अपने दोस्तों के पास गया था।जहां उसने अपने दोस्त से एक सिगरेट मांगी जिसको लेकर हंसी मजाक में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि बंटी के 4 साथी राजवीर,राहुल,पवन और मल्ल ने बंटी को लाठी-डंडों ईटा पत्थर आदि से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया,और मरा समझकर चारों लोग मौके से फरार हो गए।सुबह जब गांव का ही एक व्यक्ति शौच को गया तो उसने बंटी को गंभीर अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गए और आनन-फानन में घायल बंटी को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले जाया गया।जहां से उसको आगरा एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां आज बंटी की उपचार के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बंटी की मारपीट के दौरान एक आंख फोड़ दी गई साथ में गला काटा गया और फिर सिर में भी काफी छोटे थी।बंटी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर नगला रामकिशन लाया गया।जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रहा।फिलहाल मृतक का शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं परिजनों ने उक्त चारों के खिलाफ थाना टूंडला में लिखित शिकायत दी है।वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow