Breaking News
Home / #newsindiadt / डॉक्टर की अभद्रता से नाराज फर्मासिस्ट व कर्मचारियों ने ज्मकर काटा हंगामा

डॉक्टर की अभद्रता से नाराज फर्मासिस्ट व कर्मचारियों ने ज्मकर काटा हंगामा

डॉक्टर की अभद्रता से नाराज फर्मासिस्ट व कर्मचारियों ने ज्मकर काटा हंगामा, ओपीडी सेवाए बंद कराई मरीज रहे परेशान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की ओर धरना पर बैठ गए।

फिरोजाबाद :  फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के सयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को महिला डॉक्टर व फर्मासिस्ट में आपस मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने फर्मासिस्ट से जमकर अभद्रता की है। कर्मचारियों ने ओपीडी बंद कर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुँचे एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्ष से बातचीत कर विवाद का हल निकालने में जुटे हुए हैं। लगभग डेढ़ घंटे के बाद ओपीडी को चालू कर दिया गया। उसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को फर्मासिस्ट ब्रजेश कुमार रिसीविंग के लिए डॉक्टर अनिता के पास गए थे। रिसीविंग को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। फर्मासिस्ट का आरोप है कि डॉक्टर ने गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे पूर्व भी वह कई लोगों से अभद्रता कर चुकी है। महिला डॉक्टर की अभद्रता की जानकारी होते ही अस्पताल में काम करने वाले फर्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर खुद गए। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी सेवाओ को बंद करा दिया। उसके बाद फर्स डालकर उस पर नारेबाजी करने लगे। अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज व्याकुल हो उठे। काफी देर तक मरीज लाइन में लगकर ओपीडी सेवाओ के चालू होने का इंतजार करने लगे। हंगामा व नारेबाजी की सूचना मिलते ही सीएसएम डॉ सत्यनारायण शर्मा, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ कमलेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुँच गए। उन्होंने दोनों पक्ष को लेकर वार्ता कर रहे हैं। हालांकि ओपीडी सेवाओ को चालू कर दिया गया है।

About News India DT

Check Also

संत अतुलानंद कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण रैली, वृक्षारोपण और गौ-पूजन का भव्य आयोजन

वाराणसी। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं ‘पर्यावरण ऋषि’ अनिल कुमार सिंह की प्रेरक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow