सोनभद्र : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में कस्बा घोरावल में पुलिस द्वारा आम लोगों को राष्ट्रध्वज वितरण कर तिरंगा रैली निकाली गई ।
भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में आज दिनांक 07.08.2022 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्रध्वज वितरण कर कस्बा घोरावल में तिरंगा रैली निकाली गई । इस मौके पर चेयरमैन राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक घोरावल, चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, कावड़िये तथा आमजन मौजूद रहे ।
Newsindiadt.com Online News Portal