Breaking News
Home / #newsindiadt / अयोध्या मंडल के अंतर्गत शाखा सुल्तानपुर के अभिकर्ता संगठन का चुनाव आज सम्पन्न हुआ

अयोध्या मंडल के अंतर्गत शाखा सुल्तानपुर के अभिकर्ता संगठन का चुनाव आज सम्पन्न हुआ

*महेंद्र तिवारी बने लिहाफी के अध्यक्ष*
*सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ लिहाफी का चुनाव*

सुल्तानपुर।

विश्व की अग्रणी बीमा संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओ के लियाफ़ी संगठन का अध्यक्ष पद हेतु एक चुनाव सुल्तानपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में भारी संख्या में अभिकर्ताओ ने हिस्सा लिया।
सुल्तानपुर के मेहमान होटल में मंगलवार को एल आई सी की रीढ़ कही जाने वाले अभिकर्ताओ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महामंत्री पद के लिए एक चुनाव सम्पन्न हुआ। यह चुनाव लियाफी संघ के जोनल अध्यक्ष सी बी पांडेय, डिवीजन अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र, महामंत्री अरुण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिवनाथ त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सजीवन चौरसिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें महेंद्र कुमार तिवारी सुल्तानपुर लियाफी का अध्यक्ष ,महामंत्री पद के लिए सतीश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष के लिए रविन्द्र कुमार पाण्डेय सर्व सम्मति से चुने गए। चुने गए सभी लोगो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ साथ उपस्थित सभी अभिकर्ताओ ने भी संघ को मजबूत बनाने के लिए शपथ ली।लियाफी संघ के जोनल अध्यक्ष ने कहा कि अभिकर्ता छोटा हो या बड़ा हो सभी सामान अधिकार रखते है किसी के साथ गलत व्यवहार व भेद भाव नही होना चाहिए। हमारा यह प्रयास रहेगा कि एल आई सी की रीढ़ कहे जाने वाले अभिकर्ताओ के सर्वोत्तम विकास के लिए हम सब सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे। मुख्य जीवन बीमा सलाहकार रामदेव तिवारी ने कहा कि ब्रांच लेवल पर अभिकर्ताओ की हर समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी। सरंक्षक बद्री विशाल उपाध्याय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर संतराम मिश्र, एम डी आर टी दिनेश सिंह , चंद्र शेखर , एम डी आर टी महेश चन्द्र, शेष मणि पांडे शेष नारायण मिश्रा श्री कृष्ण देव सिंह पवन पाठक पाण्डेय ,पंडित दिनेश शर्मा,पवन कुमार, दिलीप अग्रहरि के साथ सैकडों की तादाद में अभिकर्ता मौजूद रहे।

About News India DT

Check Also

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर

अफजाल अंसारी की याचिका पर आज होगी सुनवाई, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow