फिरोजाबाद : इस इलाके में आमने सामने की दो गलियों के लोगो मे आपस मे चल रहा है विवाद पुलिस अधिकारी बोले आपस मे झगड़ा हुआ था। अब उस स्थान पर अतिरिक्त फ़ोर्स लगा दिया है। थाना दक्षिण इलाके के चंद्रवार गेट कुए वाली गली में कुछ घरों में लोगों ने अपने दरवाजे पर कागज चिपकाए जिस पर लिखा हुआ है हिंदू पलायन जैसे ही पुलिस को यह भनक लगी पुलिस ने तत्काल इन कागजों को हटवा दिया है। वही लोग यह बताते हैं कि एक गली के लोगों का दूसरी की गली के दूसरे गुट से एक विवाद चल रहा है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। दूसरी गली में रहने वाला राजू नाम का एक सट्टेबाज बताया जाता है। जो इस गली के लोगों को परेशान करता है अब इस इलाके के लोग इकट्ठे होकर पुलिस की शरण में पहुंचे हैं।
लेकिन कुएं वाली गली, चंदवार गेट के लोग कहते हैं कि उनका एक पास में ही रहने वाले सट्टेबाज राजू से जो सामने की गलियो में रहता से विवाद चल रहा है और राजू उन्हें परेशान करता है। लेकिन इसी कारण वह पुलिस में अपनी गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्यवाही नही की। वैसे तो पुलिस ने घर के दरवाजों पर चिपके हुए कागज को हटा दिया है फिर भी घरों के बाहर फटे हुए कागज अभी भी लगे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में ही एक राजू सट्टेबाज जो मुस्लिम है वह रहता है गाली गलौज करता है और लड़ता है जिससे वह परेशान और अजीज हो चुके हैं। पुलिस में कई बार कंप्लेंट की है इसीलिए उन्होंने अपने दरवाजे पर पलायन के पोस्टर लगाए हैं।
Newsindiadt.com Online News Portal