Breaking News
Home / #newsindiadt / समर्थन के ऐलान के बाद शिवपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश

समर्थन के ऐलान के बाद शिवपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के सैफई स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं में बातचीत चल रही है। उनके साथ धर्मेंद्र यादव और डिंपल यादव भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मैनपुरी उप चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। फिलहाल सपा नेता मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट खाली हुई। यहां उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी। सपा संस्थापक की विरासत को बचाए रखने के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी ने इस सीट पर बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों शुरू कर दी हैं। इस सीट पर 1996 से ही सपा का उम्मीदवार निर्वाचित होता रहा है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक के रूप में शिवपाल सिंह यादव के नाम की घोषणा मंगलवार को की। सपा के प्रधान महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग को जो सूची भेजी गई उनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव समेत 40 नाम हैं। हालांकि सोमवार को सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव के मैनपुरी में नामांकन दाखिल करने के समय शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव मौजूद नहीं थे। सपा के चुनाव प्रचारकों की सूची में शिवपाल सिंह यादव के अलावा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मोहम्मद आजम खान, जया बच्चन और अन्य शामिल हैं। इससे पूर्व, 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान सपा की चुनाव प्रचारकों की सूची में शिवपाल का नाम शामिल नहीं था।

 

 

 

 

About News India DT

Check Also

चित्रकूट में लगेगी श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, 750 करोड़ में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow