95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं वन विभाग के के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम और किया गया पार्कों को स्वच्छ
वाराणसी ::–
वन महोत्सव के उपलक्ष में आज श्री सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट की अगुवाई में
और श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के मार्ग दर्शन में साकेत नगर पार्क नंबर 1 और दो वाराणसी में 251 पौधे लगाए गए जिसमे सागौन, कंजी, जामुन, अर्जुन, नीम, अमल ताश, मोल श्री, आदि के पौधे लगाये गये और साथ-साथ पार्को में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को अपने जन्म दिन और शुभ अवसरों पर एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया एवं उसे संरक्षित करने के लिए बताया। विशिष्ट अतिथि उमाकांत ओझा उप कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे ।संचालन एवं संयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया, श्री अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण एवं उसका संरक्षण करने के लिए शपथ दिलाएं और जन जागरूकता रैली भी निकलवाए
इस कार्यक्रम में सुधीर कुमार सिंह समाजसेवी,
95 बटालियन के निरीक्षक-परविंदर कुमार,प्रवीण सिंह साथ में तमाम जवान, अशोक पटेल भाजपा जिला मंत्री, राजीव पटेल पार्षद, वन रेंजर अधिकारी दिवाकर दुबे आकाश यादव,राहुल,नगर निगम के निरीक्षक विनयाननद द्विवेदी की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।