मिर्जापुर : मिर्जापुर के जनपद सोनभद्र में आगमन पर सर्वप्रथम महोदय को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी। महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Newsindiadt.com Online News Portal