Breaking News
Home / #newsindiadt / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण

सोनभद्र : डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण /सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में क्षेत्राधिकारी लाईन एवं प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow