Breaking News
Home / #newsindiadt / माँ चण्डिका देवी मन्दिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण जागरुकता चौपाल का किया गया आयोजन

माँ चण्डिका देवी मन्दिर प्रांगण में महिला सशक्तिकरण जागरुकता चौपाल का किया गया आयोजन

महोबा : मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत माँ चण्डिका देवी मन्दिर प्रांगण में मिशन शक्ति जागरुकता चौपाल का आयोजन जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रुप से किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन, क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, महिला थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी, थाना कोतवाली, महिला थाना में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं, बालिकाएं एवं समाजसेवी लोगों की मौजूदगी में किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आयोजित चौपाल के दौरान अपने संबोधन में बताया कि महिलाओं एवम बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश प्रदान कर उनको आत्मनिर्भर बनाने हेतु जनपद पुलिस प्रतिबद्ध है, पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी प्रदान की साथ ही शासन, यूपी पुलिस द्वारा प्रचलित विभिन्न हेल्पलाइन नं. के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया। जिससे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न को रोककर उन्हे सशक्त बनाया जा सके, महिलाये अपने अधिकारों को समझे डरे सहे नही पुलिस अधीक्षक द्वारा चौपाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों एवं प्रयासों की सराहना की गयी, साथ ही महिला सशक्तिकरण अभियान में मिशन शक्ति टीम को सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

About News India DT

Check Also

स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ रिपोर्ट | लखनऊ लखनऊ स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow