Breaking News
Home / #newsindiadt / डीएम और एसपी द्वारा फीता काटकर यातायात माह नवम्बर का किया गया शुभारंभ

डीएम और एसपी द्वारा फीता काटकर यातायात माह नवम्बर का किया गया शुभारंभ

महोबा : जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुनयोजित तरीके से गतिमान बनाये रखने के उद्देश्य से व आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति सजग एवम जागरुक किये जाने हेतु बुधवार को जिलाधिकारी मृदुल चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता की उपस्थिति में फीता काटकर परमानन्द तिराहा पर आयोजित हुये कार्यक्रम यातयात माह नवम्बर का शुभारंभ किया गया व मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने वक्तव्य में यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में मौके पर मौजूद स्कूली छात्रो, सम्मानित समाजसेवियों, पत्रकार बन्धुओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए, यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर नियमों को पालन करने की अपील की गयी साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत भी दी गयी, यह भी बताया गया कि यातायात नियमों के पालन से ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा बताया गया कि यातायात माह नवम्बर 2023 के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबन्ध लेखन एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त यातायात जागरूकता हेतु जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जनपद में भम्रण कर आमजन को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों द्वारा जिले की संस्कृति के अऩुरुप एवम माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, एआरटीओ सुनील दत्त, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी चरखारी एवम यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित स्कूलों के छात्र, समाजसेवी, पत्रकारबन्धु व पुलिस कर्माचारी मौजूद रहे।

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow