लखनऊ : 1 जुलाई को राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए भाषण के दौरान गुरु नानक देव जी महाराज की फोटो को असम्मानजनक ढंग से दिखाने ,प्रदर्शित करने और रखने के खिलाफ लखनऊ के सिख समाज ने FIR दर्ज करने के लिए हजरतगंज थाने में तहरीर दी। भाजपा के नगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह की तरफ से यह तहरीर दी गई है जिसमें प्रार्थना की गई है कि राहुल गांधी के खिलाफ सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने गुरुजनों के प्रति और असम्मान प्रदर्शित करने के कार्य के खिलाफ उचित धाराओं में FIR दर्ज करके मुकदमा चलाया जाए। सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल में दिलप्रीत सिंह डीपी, लखविंदर पाल सिंह ,सतपाल सिंह मीत ,मनमोहन सिंह मोनी ,रणवीर सिंह कलसी, कुलदीप सिंह सलूजा , राजवंत सिंह बग्गा शामिल थे।
