“स्व० महन्त शत्रुहन दास रथयात्रा कमेटी के सौजन्य से मन्दिर स्व० लाला सूरजबली हलवाई गारवाड़ी गली, अमीनाबाद से अंगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा क (शताब्दिक) 100” वार्षिकोत्सव की शोभा यात्रा आज सायं 4 बजे परम्परागत उल्लास के साथ निकाली गई।
यह शोभा यात्रा मारवाड़ी गली, अमीनाबाद से प्रारम्भ होकर गनेशगंज, नाका चौराहा, गुरुद्वारा रोड, बॉसमन्डी, लाटुश रोड, कैसरबाग, नजीराबाद, अमीनाबाद (हनुमान मन्दिर) फर्क होते हुए अपने स्थान पर समाप्त हुई। रथयात्रा में नासिक ढोल मन्डली. बेन्डबाज, आठ विशिष्ठ झाकियों (चन्द्रयान भारत माता, मार्कन्डेय इत्यादि), श्री गोपाल मिश्रा मन्डली द्वारा सुन्दर कान्ड का पाठ, आदि के साथ जयघोष करते हुए भक्तों क समूह का समावेश था। शोभा यात्रा म रथ के सिंहासन पर विराजमान भगवान जगन्नाथजी के स्वरूप में “भगवान राम-जानकी, लड्डू गोपाल, कृष्ण-राधाजी” के श्रीविग्रहों का स्थान-स्थान पर प्रसाद, आरती, पुष्पवर्षा, पौशाला आदि के साथ-साथ जयघोषों से स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथजी के
रथ का सामान्यजनों एवं भक्तों द्वारा हाथ से खींचा जाना अनुपम छठा बिखेर रहा था। रथ यात्रा के मध्य विशिष्ठ झाँकियों का भी आकर्षण था। भन्डारे का भी विशेष आयोजन किया गया। इस वर्ष भी विशेष रुप से मारवाड़ी गली व आस-पास के निवासियो ने रथ यात्रा की वापसी पर सामूहिक रुप से अपने घरों से व मन्दिर पर एकत्र हो प्रभू की आरती कर पुष्पार्चन किया। जो कि आलौकिक आनन्द व मनोहारी छटा से ओत-प्रोत था। हर बार की तरह इस बार भी कमेटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिये “पौध भंडारा थीम का प्रचार प्रसार किया, और इसी सन्दर्भ में दिनांक 1 जुलाई 2024. सोमवार को पौध वितरण भी किया गया। रथयात्रा के फेसबुक पेज पर भी इस थीम का प्रचार प्रसार किया गया। शताब्दिक वर्ष के आयोजन पर 22.6.2024, को इस्कान भक्त मंडली ने हरिसकीर्तन किया. दिनांक 5. जलाई 2024. को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। रथ से मवा व ऋतु फलों का लगातार वितरण होता रहा। शताब्दिक वर्ष में मार्ग भर में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान के रथ का स्वागत किया। रथ खीचने में महिलाओं की भो विशेष सहभागिता रही। कमेटी के अध्यक्ष नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दीपचन्द अग्रवाल के अनुसार इस प्राचीन रथयात्रा में नगर के सभी वर्गों का सदैव सहयोग रहा है। उन्होंने सभी सहयोगी बन्धुओं को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद दिया।”