सुल्तानपुर : भारतीय चमार महासभा ने महिलाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की पहल को तेज करते हुए मंगलवार को अनीता ( वर्तमान बीडीसी ) को संगठन के अयोध्या मण्डल मिडिया प्रभारी अनिल कुमार ने नियुक्त पत्र सौप सुल्तानपुर की जिलाध्यक्षा नियुक्त किया है।
अनिता ने कहा देश में आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए महिलाओं को अपने हक़ अधिकार की लड़ाई के लिए समाज में अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लड़ाई लड़नी होगी, भारतीय चमार महासभा की नीतियों से प्रभावित होकर मैं संगठन से जुड़ी हुई हूं, संगठन ने जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है इस दायित्व का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी से करती रहूंगी।
भारतीय चमार महासभा के जिला मिडिया प्रभारी ने बताया कि महिलाओं का सशक्तिकरण एवं उनका उत्थान ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। इसकी प्राप्ति के लिए संघठन हमेशा से ही प्रयासरत है। इसी लक्ष्य के साथ भारतीय चमार महासभा शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि संघठन को मजबूत करने की दिशा में ही आज ज़िला अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है, जल्द ही ब्लॉक पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला संगठन को मजबूती के लिए सोशल इंजिनियरिंग पर ध्यान देकर सभी वर्गो की महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा।