सुल्तानपुर : बल्दीराय तहसील के गौरा बारामऊ गांव में प्रगतिशील कृषक सुहेल खान की बड़े आम के बाग में,उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार ने स्वर्ण रेखा आम प्रजाति का पौधरोपण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहा कि लोगों को फलदार पौधे आम, महुआ, कटहल, अधिक लगाना चाहिए क्योंकि यह पौधे विलुप्त होने की कगार पर है।बीते सप्ताह लखनऊ में आम महोत्सव में सुल्तानपुर जनपद के तहसील बल्दीराय के गौरा में आम की बागवानी के लिए रहमान पसन्द और गोलुआ नाम की प्रजाति को खूब पसंद किया गया था। पौध की कलम विधि के बारे में एस डी एम ने ली जानकारी-सुहेल की बाग में एक ही पेड़ में आम की कई प्रकार के आम की प्रजाति को देख कर उत्सुकता से एस डी एम ने कलम विधि की विधिवत जानकारी कृषक सुहेल आलम से ली और विस्तार पूर्वक सुहेल से सम्पूर्ण जानकारी साझा भी किया। गृह वाटिका में मौजूद फल से कृषक ने किया स्वागत। सरकार की मनसा के अनुरूप चलाये गए अभियान के तहत जब एसडीएम पौध रोपण में पहुंचे। तो कृषक सुहेल ने पुष्प गुच्छ की जगह वाटिका में मौजूद अमरूद और नाशपाती के गुच्छों से स्वागत किया।कृषक सुहेल आलम को कृषि के कार्यों के लिए कई सम्मान से नवाजा गया है। नेशनल चैनलों पर भी इनका अनुभव प्रसारण हो चुका है। इनकी खेती और बागवानी से प्रभावित होकर आस-पास के किसानो मे जिज्ञासा बड़ी है। इच्छुक किसानों को अपना अनुभव एवं जागरूक करते रहते हैं।
Tags #SULTANPUR #sultanpurnews sultanpurpolice
Check Also
चित्रकूट में लगेगी श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, 750 करोड़ में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क
चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने …