सुल्तानपुर : दिनदहाड़े चौक में हुए लूट कांड से व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है। लगातार ज़िले में हो रहे लूट, चोरी, और हत्याकांड से जनमानस अब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगा है। योगी सरकार जहां व्यापारियों की सुरक्षा का दावा करती है। वहीं दूसरी तरफ सुलतानपुर ज़िले की हदयस्थली अत्यधिक व्यस्त, सर्राफा व्यापारियों के गढ़ में दिन लगभग 12:30 बजे भरत सर्राफ के दुकान पर 5 से 6 नकाबपोश, हथियार लेकर 3 से 5 करोड़ की लूट को अंजाम देते है। महज 50 मी की दूरी पर चौक क्षेत्र की पुलिस चौकी भी है। यह घटना सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल भी उठता है।
व्यापारी संगठनों और व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। दिनभर व्यापारी नेताओं और व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहा। कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह और जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी, पुलिस कप्तान से विस्तृत वार्ता हुई। इस लूट कांड का अतिशीघ्र खुलासा, सभी वास्तविक अपराधियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी का आश्वासन मिला है। व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि सभी व्यापारी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। व्यापारी नेता इलियास खान, राजेश माहेश्वरी ,रविंद्र त्रिपाठी, हिमांशु, मनीष साहू, सुरेश सोनी, गोपाल सोनी, देवी प्रसाद ,रवि सोनी ,अश्विनी वर्मा, बबलू जायसवाल, सुधीर गुप्ता, आज़ाद सेठ आदि हज़ारों व्यापारी जन मौजूद थे।
