Breaking News
Home / #newsindiadt / उप मुख्यमंत्री से मिले सुल्तानपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी

उप मुख्यमंत्री से मिले सुल्तानपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी

सुल्तानपुर : जिले के ठठेरी बाजार में सर्राफा व्यवसायी के यहां पड़ी दिनदहाड़े डकैती का खुलासा पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किये जाने पर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्ता ने इस बाबत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना से वार्ता कर उन्हें यथास्थिति से अवगत कराया‌।जिस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मिश्रा व वरिष्ठ व्यापारी नेता इंद्रेश सिंह आदि ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश‌ पाठक से मुलाकात कर उक्त डकैती कांड का जल्द खुलासा करने व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेत एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान कहा कि इस आपराधिक वारदात से पूरे प्रदेश का व्यापारी आक्रोशित है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया कि सुलतानपुर की इस घटना पर सरकार गंभीरता से मानीटिरिंग कर रही है। अति शीघ्र ही वारदात का खुलासा करते हुए अपराधियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

About News India DT

Check Also

चित्रकूट में लगेगी श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, 750 करोड़ में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साथ मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow