मिर्जापुर : मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई । आग कोरोना काल के दौरान आये किट के कमरें में लगा था । कमरे से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में आपाधापी मच गई । इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को लगा तो अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्नि शमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह कमरा अस्पताल के मुख्य गेट के पास बना हैं। वार्ड की दूरी करीब 100 मीटर है। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास अस्पताल के बने कमरे में कोरोना काल के दौरान आया हुआ किट भरा हुआ था, जिसमें आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुआं उठता देख स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल कर्मियों को सूचित किया । आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे । काफी मशक्कत के बाद कमरे में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी ने जिले के अस्पतालों से अपने अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखना की अपील किया। कहा कि अग्निशमन यंत्र के साथ ही उसके प्रयोग की विधि भी लोगों को बताया जाए ताकि आपातकाल के दौरान वह उसका प्रयोग कर सकें। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं आईसीयू में आग बुझाने की व्यवस्था पहले से रखने की अपील की । बताया कि कोरोना किट से भरे कमरे और वार्डों की दूरी करीब 100 मीटर दूर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुआ ।
Newsindiadt.com Online News Portal