Breaking News
Home / #newsindiadt / तहसील कादीपुर व बल्दीराय परिसर में ‘संस्कृति उत्सव-2024-25‘ रंगारंग कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

तहसील कादीपुर व बल्दीराय परिसर में ‘संस्कृति उत्सव-2024-25‘ रंगारंग कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में ‘संस्कृति उत्सव-2024-25‘ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के इच्छुक सभी ग्रामीण/शहरी कलाकारों द्वारा गायन, वादन, नृत्य जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग करने हेतु तहसील कादीपुर व बल्दीराय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जिले के गौरवशाली अतित के साथ माटी की चमक प्रदर्शित किया। उल्लेखनीय है कि जिले की संस्कृति परंपरा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला साहित्य से ही संगीत के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। जिले के कादीपुर व बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर विभिन्न विधाओं गायन, वादन के कलाकारों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। तहसील कादीपुर के संस्कृति उत्सव में गायक अभिमन्यु मौर्य, बबिता राय, देवेन्द्र उपाध्याय, राहुल पाण्डेय, बिपुल पाण्डेय, धर्मेन्द्र शर्मा, राहुल गवैया, ढोलक वादक पप्पू,साहिल, काश्मीर, आदित्य, चन्दन, रौनक वादन, सत्यम नृत्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। तहसील बल्दीराय में संस्कृति उत्सव में राजकरन निषाद, हरिपाल, शिव प्रसाद, स्वामीनाथ, श्यामलाल एवं उनकी टीम सहित अन्य कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बल्दीराय तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी गामिनी सिगला द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
तहसील सुल्तानपुर व जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 09.01.2025 को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में सम्बन्धित तहसील के इच्छुक कलाकार व उनकी टीम द्वारा गायन, वादन, नृत्य जैसी विधाओं में प्रतिभाग किया जा सकता है।

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow