Breaking News
Home / #newsindiadt / महुवरिया सम्पर्क मार्ग पर सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ

महुवरिया सम्पर्क मार्ग पर सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ

सुल्तानपुर : लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से गभडिया को जाने वाले महुवरिया सम्पर्क मार्ग के सड़क व नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भूमि पूजन कर प्रारम्भ कराया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि महुवरिया मार्ग काफी वर्षों से अत्यन्त जर्जर अवस्था में था। जिस पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। इस मार्ग पर कई बड़े विद्यालय हैं, साथ ही यह काफी घनी आबादी क्षेत्र है। जिस मार्ग से स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस तथा वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है। उन्हें आवागम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों तथा आम जनमानस की माँग पर पालिका द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन द्वारा 1320 मी० की लम्बाई में डामरीकृत सड़क एवं दोनों पटरियों पर कवर्ड आर०सी०सी० नाला निर्माण के कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हेतु धनावंटन किया गया है। इस सड़क व नाला निर्माण पर लगभग दो करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। पालिका द्वारा गुणवत्तापरक सड़क व नाले का निर्माण लगभग 02 माह मे पूर्ण करा लिया जायेगा, जो सीधा सम्पर्क मार्ग होगा। सड़क की दोनों पटरियों पर निर्माण के उपरान्त वृक्षारोपण भी कराया जायेगा। उक्त कार्य की बढ़ते जनमानस ने सराहना की व प्रसन्नता व्यक्त किया। इसी के साथ ही पालिकाध्यक्ष द्वारा उपस्थित नगर वासियों को मकरसंक्रांन्ति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम स्थानीय सभासद अन्तिमा गुप्ता व सन्दीप गुप्ता के संयोजन में किया गया, जहां सभा का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा० आर०ए०वर्मा, समाजसेवी डा० सुधाकर सिंह, केन्द्रीय महामन्त्री भाजपा, सुशील त्रिपाठी, समस्त वाडौँ के सभासद व पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सहायक अभियन्ता आलोक सिंह अवर अभियन्ता नीलम कुमारी व अन्य कर्मचारीगण तथा राज कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, डॉ राजीव शर्मा, नितिन सिंह, राजेश पांडे, अजय तिवारी, बृजेश सिंह, अनूप सिंह, मोहम्मद नईम, वीरेंद्र गुप्ता, शेखर जायसवाल, सहित स्थानीय लोग व अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

About News India DT

Check Also

SDM सदर द्वारा महाकुम्भ श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पयागीपुर रैन बसेरा व आसपास का लिया गया जायजा

सुल्तानपुर : एस डी एम सदर विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा महाकुम्भ श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow