सुल्तानपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने मौनी मंदिर पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने मंदिर परिसर में लगाए गए तीन अवैध शेड को हटवाया। कार्रवाई में तहसीलदार हृदय राम तिवारी, कानूनगो आईपी सिंह और लेखपाल अखिलेश सिंह शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर और नगर पालिका के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। कार्रवाई की निगरानी नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह और नगरपालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी लाल चंद सरोज ने की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की किसी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Newsindiadt.com Online News Portal