करौँदीकला : नवागत थानाध्यक्ष शारदेंदु दूबे ने संभाला कार्यभार। कूरेभार थाना प्रभारी रहे शारदेंदु दूबे पर कप्तान कुंवर अनुपम सिंह ने भरोसा जताते हुए थमाई करौँदीकला थाने की कमान।
बोले नवागत थानेदार-
शासन के मंशानुरूप अपराध एवं अपराधियों पर पैनी नजर रखकर की जाएगी सख्त कार्यवाही,फरियादियों को न्याय दिलाना रहेगी हमारी पहली प्राथमिकता। किसी भी दशा मे संगठित अपराध, हुड़दंग अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त। उपद्रव करने वाले किसी भी सूरत मे बक्शे नहीं जायेंगे। ट्रिपलिंग, ओवरस्पीड, स्टन्टबाजों पर रहेगी विशेष नजर, पीड़ितों के साथ नहीं होगा सौतेला व्यवहार, मित्र पुलिस रखेगी पूरा ख्याल। महिलाओं की सुरक्षा का भी रखा जायेगा पूरा ख्याल। व्यवसाई निडर होकर करें व्यवसाय,उनकी सुरक्षा मे हमारी मित्र पुलिस हमेशा रहेगी तैयार। थाने पर आने वाले फरियादियों को किसी का नहीं करना पड़ेगा इन्तजार, बेधड़क अपनी समस्या बतायें, मित्र पुलिस निदान करने का हरसंभव प्रयास करेगी।
Newsindiadt.com Online News Portal