Breaking News
Home / #newsindiadt / एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ ने सीबीएसई के नतीजों में फिर रचा इतिहास

एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ ने सीबीएसई के नतीजों में फिर रचा इतिहास

एस आर ग्लोबल स्कूल, बीकेटी, लखनऊ ने सीबीएसई के नतीजों में फिर रचा इतिहास, सफलता की ओर एक कदम और !
एस आर ग्लोबल स्कूल में विगत 10 वर्षों से छात्रों ने उत्तम परिणाम देकर पुनः बोर्ड की 10 वी एवं 12 वीं परीक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित किया ।

आज दिनांक 13.05.2025 को सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं व बारहवीं के नतीजे जारी हुए, जिसमें एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ के छात्र छात्राओं ने पुनः अपनी योग्यता प्रमाणित की। एस आर ग्लोबल स्कूल का गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम दसवीं व बारहवीं में शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 के 60 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश में अपना परचम लहराया, वहीं कक्षा 12 के 32 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एक बार पुनः विद्यालय को गौरान्वित किया । विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र शाश्वत सिंह ने 96.4% व कक्षा 12 की छात्र गौरव रावत ने 96.6% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

विद्यालय के कक्षा 10 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में दिव्यांश सिंह (96.2%), शाश्वत सिंह (96.4%), अनुभव शुक्ला (95%), इशिका सिंह(94.6%), अविरल श्रीवास्तव (94.4%), दिव्यांशी सिंह (94.6%), मिष्ठी अर्कवंशी (94%), अनुज सिंह (94.8%), आर्यन पांडेय (93.4%), आदर्श सिंह तोमर (93.4%), वेदिका वर्मा (93.4%)सहित 49 छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।
कक्षा 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में गौरव रावत (96.6%), काव्यांजलि सिंह चौहान (96.4%) समाजसेवी नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान की बेटी काव्यांजलि ने 96.4 % से अंक प्राप्त किया।, कनिष्का मिश्रा (96.2%), अफसर जहाँ (95%), आकांक्षा सिंह (94.2%), मनीष गुप्ता (94%), जया चंद्रा (94%), सक्षम सिंह (93.8%), मीनाक्षी मिश्रा (93.6%), मृदुल वर्मा (93.2%), अंशिका आर्या (93.2%), सहित अन्य 22 विद्यार्थिओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम की 2025 में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराया ।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024-25 की घोषणा के अवसर संस्थान के चेयरमैन व माननीय एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी व विद्यालय परिसर में सभी अभिभावकों व बच्चों का माल्यार्पण किया, तथा मिठाई खिला
कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी अध्यापकों को उनकी कड़ी मेहनत व उनके द्वारा अपनाई गई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए पूरी एस आर ग्लोबल की टीम को बधाई दी। इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर संस्थान के वाईस  चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम शिक्षकों के परिश्रम व लगन का फल है । विद्यालय के परीक्षा परिणाम के लिए अधिशासी निदेशिका मोनिका तिवारी ने इस परम्परा को कायम रखने के लिए सतत प्रयास पर बल दिया तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About News India DT

Check Also

लक्ष्मी नारायण मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर गूंजा भक्ति का जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा

बरेठी, 23 सितंबर। बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow