Breaking News
Home / #newsindiadt / बेटी के ससुराल पहुंचे बाप को बेटी के ससुर ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा,आईं गंभीर चोटें

बेटी के ससुराल पहुंचे बाप को बेटी के ससुर ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा,आईं गंभीर चोटें

#sultanpur : शिवगढ़ सुल्तानपुर बीते शनिवार को बेटी की ससुराल पहुंचे पिता को उसके ससुर द्वारा लाठी डंडों से जमकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां वह अपनी बेटी की विदाई के संबंध में बुलाए जाने पर बातचीत करने बेटी के ससुराल गया हुआ था जहां नाराज बेटी के ससुर ने अपने समधी के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित बेटी के बाप ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला लंभुआ तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया अंबर सिंह गांव का है। जहां गंभीर रूप से घायल बेटी के पिता कोइरीपुर निवासी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मनीषा मिश्रा का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से 2 वर्ष पूर्व 28 नवंबर 2023 को ग्राम सरैया अंबर सिंह निवासी शिवदयाल शुक्ल के पुत्र टिंकू से किया था और दहेज में सामान के साथ 7 लाख कैश भी दिया था के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग मनीषा को कई बार मारे पीटे और दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे पिता ने अपनी बेटी को ससुराल से अपने घर लेकर चला गया। कुछ दिन बाद दामाद टिंकू शुक्ला ने विदाई के संबंध में बातचीत करने के लिए अपने गांव बुलाया था जहां बेटी के ससुर ने चार लाख और कैश की मांग की जिसे बेटी के बाप ने देने में असमर्थता जताई तो इसी बात से नाराज बेटी के ससुर ने अपने समधी को बहुत बुरी तरह लाठी डंडों से मारा पीटा और घर से निकल जाने को कहा और जाते हुए धमकी दिया कि यदि दोबारा यहां दिखे तो जान से मार दूंगा। बेटी के बाप ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बेटी के बाप के घाव को देखकर सवाल यह उठता है जब वह बेटी के बाप को इतना बुरी तरह मार सकता है तो वह अपनी बहू के साथ कितना क्रूर व्यवहार करता होगा।
वहीं इस संबंध में शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी से बात हुई तो उन्होंने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। कार्रवाई की जा रही है।

About News India DT

Check Also

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow