#sultanpur : सुल्तानपुर के पयागीपुर में रविवार को शाम 3 बजे मिश्रा ढाबे पर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया ।राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा हम हमेशा न्याय कि लड़ाई लड़ते हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वहीं पार्टी के मजबूती को लेकर पार्टी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत चुनाव हमारी पार्टी भी लड़ेगी आप लोग अपने अपने वार्ड में चुनाव की तैयारी करे। वही जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश पाण्डे ने बताया कि हमारी पार्टी गरीबों, किसानों की पार्टी है और हम लोग अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं आज की बैठक इसी सदस्यता अभियान के तहत आयोजित की गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पार्टी के बारे में जागरूक कर सके। आज सैंकड़ों की भीड़ है अगली बार हजारों लोगों को एक साथ सदस्यता दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर बसंतलाल बरनवाल प्रदेश महासचिव अवध क्षेत्र, विमल कुमार दुबे, आशुतोष झा लकी, हनुमंत उपाध्याय शिवांश त्रिपाठी गोलू विक्रांत दुबे जानू ,अरशद खान, रोहित चौरसिया, नीलेश सिंह, जुनैद अंसारी, सुमन सिंह, मधुलिका सिंह,माया सिंह, मितलेस शुक्ला, आमिर, विष्णु जयसवाल, आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
Newsindiadt.com Online News Portal