Breaking News
Home / हमीरपुर / सुहागरात का दूल्हे राजा लेने ग‌ए पान,जीजा के साथ दुल्हन हुई फरार

सुहागरात का दूल्हे राजा लेने ग‌ए पान,जीजा के साथ दुल्हन हुई फरार

#hamirpur : हमीरपुर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,जहां एक नवविवाहिता विदाई के 24 घंटे के अंदर अपने जीजा के साथ फरार गई।दुल्हन के फरार होने की जानकारी होने पर ससुराल में हड़कंप मच गया।दूल्हे राजा के पक्ष के लोगों ने दुल्हन पर पैसे और जेवरात लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की है।

जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक युवक की बारात 17 मई को जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। 18 मई को युवक दुल्हन विदाकर घर लाया।बारात आने के बाद दिन में हाथा लगाने की रस्में और पूजा-पाठ हुआ। 19 मई को भी कुछ रस्में संपन्न कराई गईं और इसी रात दुल्हन ने अपने जीजा को फोन कर घर बुला लिया और मौका पाकर फरार हो गई। 19 मई की रात जब दूल्हे राजा अपनी दुल्हन के लिए पान लगाने गया था,तभी जीजा दो अज्ञात साथियों के साथ घर आ पहुंचा और मौका देखकर वो दुल्हन को कार में बिठाकर ले गया।

दुल्हन को जीजा के साथ जाता देखकर दूल्हे के घर मे हंगामा शुरू हो गया।शादी में आए रिश्तेदारों ने कार का पीछा भी किया,लेकिन दुल्हन हाथ नही लगी।इसके बाद दूल्हे राजा के परिजन बिवांर थाने पहुंचे और पुलिस को दुल्हन के फरार हो जाने की जानकारी दी।दूल्हे राजा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की दुल्हन पांच लाख रुपए के गहने पहने हुई थी और वो अपने जीजा के साथ घर से चली गई है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दुल्हन को उसके जीजा के घर से बरामद कर लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई।पूछताछ के दौरान दुल्हन ने ससुरालियों पर कम दहेज लाने का ताना देने का आरोप लगाने के साथ-साथ मारपीट करने की भी बात कही,जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उसकी बड़ी बहन के हवाले कर दिया है।वहीं इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार आरोपी जीजा से फोन पर बात उसे थाने में हाजिर होने को कहा है।दोनो पक्षों को साथ बैठकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

About News India DT

Check Also

हाईस्कूल,इंटर का रिजल्ट आज दो बजे घोषित होगा

प्रयागराज : यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज जारी होगा, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow