मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें अगले 3 घंटों में किन जिलों में होगी जमकर बारिश
#लखनऊ : मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकना और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।साथ ही अगले तीन घंटों में अमेठी,अयोध्या,बहराइच, बाराबंकी,गोंडा,हरदोई,लखीमपुर-खीरी,लखनऊ,सीतापुर और सुलतानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।
भारी बारिश की संभावना
बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,फ़तेहपुर,प्रतापगढ़, सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,संत रविदास नगर, कानपुर देहात,कानपुर नगर,मथुरा,हाथरस,एटा,आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,जालौन और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश
उत्तर-पश्चिमी यूपी के जिले सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर, बागपत,गाजियाबाद,मेरठ,हापुड,अमरोहा,बिजनौर, मुरादाबाद,रामपुर और बरेली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।ऐसे ही हालात बदांयू,पीलीभीत, शाहजहांपुर,श्रावस्ती,बलरामपुर,सिद्धार्थनगर और महराजगंज में भी रहने की उम्मीद है।
जानें कहा है बिजली गिरने का खतरा
लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुलतानपुर,अयोध्या, अम्बेडकरनगर,बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज,फ़तेहपुर, प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,जौनपुर, गाजीपुर,कानपुर नगर, उन्नाव आदि जिलों में बिजली गिरने का खतरा है।
भारी बारिश से जलभराव
यूपी के जिलों में पिछले 48 घंटों में 80 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मूसलाधार बारिश से पॉश इलाकों से लेकर मलिन बस्तियां और सरकारी दफ्तर जलमग्न हो गए।
बरेली में एक की मौत
बरेली में भी भारी बारिश से एक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के अहीर गोटिया गांव की बताई जा रही है।
Newsindiadt.com Online News Portal