Breaking News
Home / #newsindiadt / बाढ़ का कहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया हवाई सर्वेक्षण, हालात को बताया गंभीर

बाढ़ का कहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया हवाई सर्वेक्षण, हालात को बताया गंभीर

#Prayagraj : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा, “आज मैंने प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया है। इसके बाद मैं स्थलीय और नाव से भी निरीक्षण करूंगा। यह बाढ़ 2013 के बाढ़ स्तर को पार कर रही है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है, खाद्यान्न और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में कोई लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर और भी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow