Breaking News
Home / #newsindiadt / बरसात में उजागर हो रही लापरवाही, मीडिया के सहयोग से नगर निगम कर रहा सक्रिय कार्यवाही

बरसात में उजागर हो रही लापरवाही, मीडिया के सहयोग से नगर निगम कर रहा सक्रिय कार्यवाही

#lucknow : राजधानी लखनऊ में जारी बरसात ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। कई इलाकों में जलभराव और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति सामने आ रही है। हालांकि अधिकारी सड़कों पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, फिर भी कुछ स्थान अब भी उनकी नजरों से ओझल हैं।

मीडिया द्वारा इन स्थानों की समस्याओं को लगातार उजागर किए जाने से प्रशासन हरकत में आया है। नगर निगम अब मीडिया के सहयोग से कार्यवाही को गति दे रहा है, जो एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में सामने आ रहा है।

लाटूश रोड स्थित विद्यांत कॉलेज के सामने बने मंदिर के पास की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मंदिर के सामने शिव मंदिर के पास पानी भराव के चलते श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता पूरी तरह से पानी में डूबा है, जिससे मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को असुविधा हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से इस स्थल पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। यदि अधिकारी इस स्थान पर ध्यान दें, तो जल्द ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। बरसात में सार्वजनिक स्थलों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में कदम उठाना समाज हित में होगा।

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow