NEWS INDIA DT : हरदोई
सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ,अल्लीपुर, हरदोई , सर्वजनिक शिक्षण एवं संस्थान इंटर कॉलेज तथा वृद्धाश्रम के संयुक्त समारोह में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वतंत्रता में भाग लेने वाले बलिदानियों पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात समस्त छात्र-छात्राएं अभिभावक गण , बुजुर्ग तथा समस्त कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षणेत्तर जन पंक्तिबद्ध होकर खड़े हुए । स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी बलिदानियों को नमन करते ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रगान एक स्वर में गाया गया । संस्थान के संस्था संस्थापक प्रबंधक डॉ सुशील चन्द्र त्रिवेदी मधुपेश जी के स्वतंत्रता दिवस के संदेश को पढ़ कर सुनाया । इस अवसर पर डॉ .शशिकांत पांडे ने स्वतंत्रता के विषय में बताया कि किस प्रकार हमारे देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति मिली और कितने बलिदानियों ने अपने प्राण न्योछावर किये तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई । शिवम्, ज्योति, पूर्णिमा आदि छात्र-छात्राओं ने भाषण व गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाले अन्नपूर्णा दादी, प्रीति दादी ने गीत प्रस्तुत किया । इण्टर कालेज के श्रुति, अनामिका , हरियाली, आदि बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण नाटक प्रस्तुत कर सभी मनमोहन लिया ।

कार्यक्रम का संचालन श्री ऋतुंजय त्रिवेदी ने किया । कार्यक्रम में श्री आनन्द विशारद, संजय श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, नन्दिता, अविनाश दीक्षित, रामगोपाल वर्मा आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Newsindiadt.com Online News Portal
