Breaking News
Home / #newsindiadt / पीरोसरैया में कोटेदार के विरुद्ध,दिए गए शिकायतपत्र की जांच करने पहुँचे अफसर, सख़्त सुरक्षा के बीच हुई जांच

पीरोसरैया में कोटेदार के विरुद्ध,दिए गए शिकायतपत्र की जांच करने पहुँचे अफसर, सख़्त सुरक्षा के बीच हुई जांच

#sultanpur : तहसील बल्दीराय क्षेत्र के ग्रामसभा पीरोसरैया में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के लिए सोमवार को एसडीएम विपिन कुमार दूबे, बीडीओ धनपतगंज दिव्या सिंह व एआरओ हेमंत कुमार पहुँचे। जांच टीम ने निर्धारित स्थल कंपोजिट विद्यालय में राशनकार्ड धारकों से बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान परिसर में तीन थानों की पुलिस तैनात रही और राशनकार्ड धारकों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक-एक लाभार्थी से अलग-अलग बयान दर्ज कर हस्ताक्षर भी करवाए गए। गौरतलब है कि कुल नौ शिकायतकर्ताओं में सात शिकायतकर्ता कई महीनों से कोटेदार से राशन नहीं ले रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष धनपतगंज प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

About News India DT

Check Also

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow