कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम प्रकाश (बी.डी.ओ., बाबन) ने कहा कि “शिक्षा में टैबलेट के उपयोग से छात्रों को विस्तृत शैक्षिक सामग्री तक पहुँच मिलती है। यह न केवल उन्हें अपनी गति से सीखने का अवसर प्रदान करता है बल्कि मल्टीमीडिया सामग्री और शैक्षिक ऐप्स के माध्यम से पढ़ाई को आसान और रोचक भी बनाता है।”
समारोह में नोडल अधिकारी डॉ. शीर्षेन्दु शील “विपिन” ने टैबलेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “टैबलेट छात्रों के लिए डिजिटल नोटबुक की तरह कार्य करते हैं, जिसमें सभी नोट्स, असाइनमेंट और अध्ययन सामग्री सुरक्षित रहती है। यह समावेशी शिक्षा का भी एक प्रभावी माध्यम है, जिससे हर छात्र को समान अवसर मिल सकता है।”
इस अवसर पर बी.एड. के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
समारोह में डॉ॰ जागृति, डॉ॰ रामलखन, डॉ॰ अनंतराम, डॉ॰ हीरा सिंह, डॉ॰ शशिकांत पाण्डेय, डॉ॰ रश्मि द्विवेदी, डॉ॰ के.के. वाजपेयी सहित भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद विशारद जी द्वारा किया गया।
शिक्षा में डिजिटल क्रांति!
डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, हरदोई में बी.एड. छात्रों को टैबलेट वितरण।
Newsindiadt.com Online News Portal

