Breaking News
Home / #newsindiadt / यूजीसी नेट में 99 रैंक हासिल कर आयुषी शर्मा ने लंभुआ का नाम किया रोशन

यूजीसी नेट में 99 रैंक हासिल कर आयुषी शर्मा ने लंभुआ का नाम किया रोशन

#sultanpur : यूजीसी नेट परीक्षा में 99 रैंक हासिल कर लंभुआ की बिटिया ने नाम रोशन किया। उसकी सफलता पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की।
लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के विवेक नगर वार्ड की प्रतिभाशाली बेटी आयुषी शर्मा पुत्री विनोद कुमार शर्मा ने अपनी मेहनत एवं लगन से वर्ष 2025 जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में 99 रैंक हासिल कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राथमिक शिक्षा पंडित सर्वजीत शिक्षण संस्थान लंभुआ तथा इंटरमीडिएट सर्वोदय इंटर कॉलेज व ग्रेजुएशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय गोपालपुर मधैया से हुआ। पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान जयपुर से हासिल की थी। उसकी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व होगा बल्कि पूरे क्षेत्र को उसकी प्रतिभा पर गर्व है। आयुषी ने बताया कि युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। सफलता पर गुरु प्रसाद शर्मा, नीरज शर्मा, उमेश शर्मा, कन्हैया बरनवाल, मनोज शर्मा, वर्षा शर्मा आदि ने खुशी जाहिर की।

About News India DT

Check Also

घायल अनुदेशक का अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

सुलतानपुर | NEWS INDIA DT जनपद सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में संवेदनशील कार्यशैली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow