लखनऊ, 20 सितंबर 2025।
NEWSINDIADT / LUCKNOW
प्रसिद्ध सूफी ख्वाजा मोहम्म्द नबी रज़ा शाह (दादा मियाँ) की दरगाह पर आयोजित 118 वें उर्स के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री जियारत करने पहुंचे।
इस मौके पर सर्व प्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने सज्जादा नसीन से मुलकात कर उनका कुशलक्षेम लिया तत्पश्चात सूफी ख्वाजा मोहम्म्द नबी रज़ा शाह (दादा मियाँ) की दरगाह पर चादर पोशी की एवं प्रदेशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ माँगी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर अली आसिफ जमा रिज़वी, उ0प्र0 कांग्रेस प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ0 अमित राय, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, विधि विभाग स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अमानुर रहमान एड0, राकेश कुमार एवं रेहान अली मुख्य रूप से शामिल रहे।
Newsindiadt.com Online News Portal
