Breaking News
Home / #newsindiadt / गौरीगंज में आयोजित रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ

गौरीगंज में आयोजित रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ

गायत्री परिवार के आवाहन पर रक्तदान शिविर संपन्न

गौरीगंज | 21 सितम्बर  | NEWSINDIADT

*विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रक्तदान कर किया शुभारम्भ*

अखिल विश्व गायत्री परिवार अमेठी द्वारा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की 99वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया ।रविवार को पुष्पा त्रिपाठी मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गौरीगंज में आयोजित रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया।


इस अवसर पर रक्तदान करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज वंदनीया माता जी की जयंती पर रक्तदान करना सौभाग्य की बात है । जीवन का 42वां रक्तदान करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान अभियान से जुड़ना चाहिए, आपका एक यूनिट रक्त तीन लोगों को जीवनदान देता है ।

रक्तदान शिविर में 165 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें 37 यूनिट का रक्तदान आज किया गया, शेष रक्तदानियों द्वारा आवश्यकता के अनुसार रक्तदान कराया जायेगा । आज रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को गायत्री परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


गायत्री परिवार के आवाहन पर इस रक्तदान अभियान में इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अमेठी सहित मनीषी महिला पी जी कॉलेज गौरीगंज, इंदिरा गांधी पी जी कॉलेज गौरीगंज, श्री बजरंग सिंह पी जी कॉलेज, मऊ, गौरीगंज, गुरुकुल ज्ञान एकेडमी, गौरीगंज, श्री शिव नायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, गौरीगंज, केदार नाथ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट इकसारा शाहगढ़ अमेठी, शिव महेश शैक्षिक संस्थान, गौरीगंज ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया ।

जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने अपना पाँचवा रक्तदान करते हुए कहा कि वंदनीया माताजी ने अपने प्रेम और करुणा से इस विशाल गायत्री परिवार को खड़ा किया है।गायत्री परिवार पीड़ा निवारण के लिए प्रतिबद्ध है । रक्तदान के माध्यम से हम किसी के काम आ सकते ये मानव जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है ।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार रक्तदान शिविर में हमारी बेटियाँ और नारी शक्ति बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है यह एक सुखद शुरुआत है ।
पूर्व चिकित्साधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने गायत्री परिवार की पहल का स्वागत करते हुए रक्तदान अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला अस्पताल से डॉ० विवेक चौधरी, प्रभारी ब्लड बैंक, डॉ० अरविंद कुमार, टेक्नीशियन श्रवण कुमार, सौरभ नायर, रिंकू सिंह, वार्ड ब्वाय रवि, अभिषेक का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० बद्री पाल, ब्लड बैंक प्रभारी डा० विवेक चौधरी, अशोक कुमार मिश्रा, दलजीत सिंह, डॉ० त्रिवेणी सिंह, डॉ० प्रवीण सिंह, डॉ० संजय सिंह, अशोक शर्मा, अशोक बरनवाल, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, अखिलेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, डॉ० धर्मेंद्र तिवारी, रमेश सिंह, सत्यम अग्रहरि, अविनाश सिंह, अभिजित त्रिपाठी, दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, सत्यम पांडेय, शरद शंकर मिश्रा, साहित्य शुक्ला, डॉ० विजय लक्ष्मी सिंह, अखिलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

About News India DT

Check Also

95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow