महोबा / Newsindiadt
महोबा. जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज व अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के साथ जनपद में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व विसर्जन स्थलों पर मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना कोतवाली नगर में चिन्हित विसर्जन स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया l सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखते हुए मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को जल्द शुरु करा दिया जाये। निर्देशित किया गया कि दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाये, सुरक्षा के दृष्टिगत इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि प्रतिमा विसर्जन हेतु किसी को भी गहरे पानी में जाने न दिया जाये, प्रतिमा विसर्जन हेतु मालवाहक वाहनों यथा ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप, लोडर इत्यादि में यात्रा न हो क्यों कि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है । सभी विसर्जन स्थलों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि प्रकाश की उत्तम व्यवस्था करा दी जाये जिससे किसी भी
प्रकार की व्यवधान की स्थिति न उत्पन्न होने पाए व चिन्हित लोगों को ही मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया में जाने दिया जाये। मूर्ति विसर्जन चिन्हित स्थानों पर 2 अक्टूबर से पहले बेरीकेटिंग करा ली जाए l जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नें पुरानें रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी नें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइट व सफाई व्यवस्था समय से कराना सुनिश्चित करें तथा बेरीकेटिंग की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कर लिया जाए।
Newsindiadt.com Online News Portal