Breaking News
Home / #newsindiadt / बरेठी में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का भव्य लोकार्पण

बरेठी में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का भव्य लोकार्पण

 

देवा बाराबंकी।

NEWSINDIADT

मंगलवार को बरेठी स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह आदरणीय दत्तात्रेय होसबोले के कर-कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

लोकार्पण से पूर्व वैदिक पद्धति से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर माननीय दत्तात्रेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक ऊर्जा का स्रोत होते हैं।” उन्होंने सनातन धर्म की परंपरा और मंदिरों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहा मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, जिसका लोकार्पण स्वयं दत्तात्रेय जी के कर-कमलों द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन विपिन सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय द्विवेदी ने देते हुए सभी मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

विशिष्ट अतिथि संत निष्ठा साहब ने सनातन धर्म के आदर्शों और मूल्यों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता, नारायण शर्मा, डॉ. अनूप ठक्कर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएलसी अवनीश (बाराबंकी), भाजपा अध्यक्ष मौर्य, महामंत्री संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About News India DT

Check Also

95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow