Breaking News
Home / #newsindiadt / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में धूमधाम से हुआ समारोह

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में धूमधाम से हुआ समारोह

 

हरदोई। 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सर्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रमाकांत पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी हरदोई तथा विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह, अधीक्षक छात्रावास हरदोई ने दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। संस्थान की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी डॉ. एस.के. पांडे ने प्रस्तुत की।

 

इसके बाद वृद्धजनों के बीच कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

जलेबी प्रतियोगिता में गंगा चरण बाबा व महिला वर्ग में रचना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से राजेंद्र और महिला वर्ग से विमला देवी विजेता बने।

 

कमल का फूल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रमाकांत शुक्ला तथा महिला वर्ग में श्यामा सिंह दादी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

भजन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से जसवंत बाबा और महिला वर्ग से प्रीति बोस विजेता बने।

विशेष आकर्षण के रूप में सर्वश्रेष्ठ बाबा का खिताब मुनेश्वर बाबा को तथा सर्वश्रेष्ठ दादी का खिताब श्यामा सिंह दादी को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाकांत पटेल ने कहा कि “वृद्ध वह नहीं जो उम्र से बड़ा है, बल्कि वृद्ध वह है जिसके पास अनुभवों का खजाना है। उम्र बढ़ना कमजोरी नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एस. त्रिवेदी ने धार्मिक दृष्टांत के माध्यम से ईश्वर स्मरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रबंधक पूजा शर्मा, सीता देवी, नंदिता, बबीता, रामू, पारुल सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद विशारद ने किया।

 

About News India DT

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow