अयोध्या: News India dt
एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान को अयोध्या प्रीमियर लीग (Ayodhya Premier League) का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनके इस नए पद पर चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
श्री चौहान ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि “अयोध्या प्रीमियर लीग के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा और प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।”
एस.आर. ग्रुप परिवार व उनके शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर श्री पीयूष सिंह चौहान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Newsindiadt.com Online News Portal