Breaking News
Home / #newsindiadt / मंगलवार शाम करीब सात बजे तिलक चढ़ाने जा रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक समेत सभी लोग बाल–बाल बच गए, जबकि वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मंगलवार शाम करीब सात बजे तिलक चढ़ाने जा रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक समेत सभी लोग बाल–बाल बच गए, जबकि वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बलदीराय, सुल्तानपुर।

घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, पूरे दीवान (जनपद अयोध्या) निवासी अमन सिंह पुत्र संजय सिंह कार संख्या UP16 AX 7679 से हलियापुर क्षेत्र स्थित एक गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार जैसे ही तिरहुत मोड़ से पारा सड़क पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुँची, अचानक उससे धुआँ निकलना शुरू हो गया।

चालक अमन सिंह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में बदल गया। कार में सवार पांच–छह लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

अफरा-तफरी का माहौल :–
कार को जलता देख आसपास के लोगों और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भारी नुकसान हुआ :–
आग लगने से कार में रखा तिलक का लाखों रुपए का सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे आग बुझाने के बाद सामान्य कराया जा सका।

घटना के सटीक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

About News India DT

Check Also

स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ रिपोर्ट | लखनऊ लखनऊ स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow