Breaking News
Home / #newsindiadt / अमेठी–प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला

अमेठी–प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला

News India DT Amethi Pratapgarh

अमेठी–प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार आर्टिका कार सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर फंस गई।
कार में सवार सभी लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमेठी से प्रतापगढ़ की ओर जा रही कार स्पीड ब्रेकर पर उछली और सीधे ट्रैक पर जाकर फंस गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को देखते हुए तुरंत रेलवे विभाग को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे RPF और तकनीकी दल ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाया।
लगभग 1 घंटे तक ट्रेन संचालन बाधित रहा। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यातायात बहाल हो सका।

रेलवे पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About News India DT

Check Also

95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow