Breaking News
Home / #newsindiadt / पवन सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति का सदस्य मनोनीत

पवन सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति का सदस्य मनोनीत

Lucknow / NEWSINDIADT

*विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को लोक लेखा समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

*प्रदेश की ‘सदन की आँख और कान’ कही जाने वाली लोक लेखा समिति में पवन सिंह चौहान शामिल*

सरकारी खर्चों पर कड़ी नजर: लोक लेखा समिति में पवन सिंह चौहान की एंट्री

*पारदर्शिता के प्रहरी बने पवन सिंह चौहान, लोक लेखा समिति का सदस्य मनोनीत*

*शिक्षा, राजनीति और समाजसेवा का अनुभव अब लोक लेखा समिति को देगा नई दिशा*

जनपद सीतापुर से सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के संस्थापक *पवन सिंह चौहान* को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा *लोक लेखा समिति* का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति राज्य विधानमंडल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण वित्तीय समितियों में से एक मानी जाती है।

सदन की आँख और कान” कही जाने बाली यह समिति राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए व्यय, सार्वजनिक धन के उपयोग तथा नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्टों की गहन समीक्षा कर वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनयन के उपरांत *पवन सिंह चौहान* उत्तर प्रदेश के *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* विधान परिषद के सभापति *कुँवर मानवेन्द्र सिंह* एवं विधानसभा अध्यक्ष *सतीश महाना* का आभार व्यक्त करते हुए कहा “लोक लेखा समिति का सदस्य बनना मेरे लिए अत्यंत गौरव और बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि सरकार के सभी विभागों एवं स्वायत्त संस्थाओं के वित्तीय कार्यों की सजग, निष्पक्ष और तथ्यात्मक समीक्षा कर पारदर्शिता को और अधिक सशक्त करने हेतु पूर्ण निष्ठा व समर्पण से कार्य करूंगा।

उनकी इस नियुक्ति को वित्तीय सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनके अनुभव का लाभ समिति के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

About News India DT

Check Also

95 बटालियन CRPF और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow