लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
पीजीआई थाने की वृंदावन चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज अमर प्रजापति को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, चौकी इंचार्ज पर एक मामले में कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को मौके पर रिश्वत लेते पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 यह कार्रवाई पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सख्ती के रूप में देखी जा रही है।
Newsindiadt.com Online News Portal