जमीन दिलाने के नाम पर क्लीनिंग व्यवसायी से 14 लाख की ठगी दो के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
बहराइच। Newsindiadt
कभी ज़मीन दिखा कर , कभी हसीन सपने दिखाकर, कभी अपनी मजबूरी बताकर, कभी लाखों का फायदा बताकर लगातार लोंगो को ठगने वाले के खिलाफ यूँ तो कोतवाली में बहुत शिकायतें पड़ी हैं, लेकिन करोड़ो की हेराफेरी करने वाले के खिलाफ एक पीड़ित ने प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराकर अब उसके सलाखों के पीछे जाने का इन्तेज़ाम कर दिया है।


नानपारा में एक क्लीनिंग प्रोडक्ट व्यापारी दंपती को जमीन दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।नानपारा थाना क्षेत्र के ग्राम कग्गर निवासी रूबी पत्नी फहीम अहमद ने बताया कि उनके पति क्लीनिंग प्रोडक्ट का कारोबार करते हैं। इसी दौरान उनकी पहचान गुलालपुरवा निवासी मुजफ्फर खां पुत्र मोलहे से हुई।
आरोप है कि मुजफ्फर ने व्हाट्सऐप संदेशों के जरिये जमीन में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया और विश्वास जीत लिया।मुजफ्फर ने पीड़िता को एक प्लाट दिखाया और दावा किया कि उसका एग्रीमेंट उसी के नाम पर है, जबकि जांच में वह भूमि किसी और की निकली। जमीन बेचने के नाम पर उसने पीड़िता से 8 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए और 6 लाख रुपये नकद वसूल लिए।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कई तिथियां तय कीं, लेकिन हर बार बैनामा कराने का बहाना बनाकर गायब हो गया। बार-बार तंग होकर जब रूबी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी दंपती टालमटोल करने लगे। और जान से मरने की नियत से धमकी भी देने लगा आखिरकार परेशान होकर रूबी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इस पर नानपारा कोतवाली ने मुजफ्फर खां व उसकी पत्नी बुशरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय व्यवसायी वर्ग में आक्रोश है और व्यापारी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Newsindiadt.com Online News Portal
