Breaking News
Home / #newsindiadt / स्कूटर मैकेनिक के बेटे ने UPSC में मारी बाज़ी सुलतानपुर के मनमीत सिंह को 94वीं रैंक पूरे जिले को खुशी

स्कूटर मैकेनिक के बेटे ने UPSC में मारी बाज़ी सुलतानपुर के मनमीत सिंह को 94वीं रैंक पूरे जिले को खुशी

ब्रेकिंग न्यूज़ | सुलतानपुर

Newsindiadt

स्कूटर मैकेनिक के बेटे ने रचा इतिहास

सुलतानपुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी मनमीत सिंह ने UPSC परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

मनजीत ऑटो सर्विस चलाने वाले स्कूटर मैकेनिक मंजीत सिंह के बेटे मनमीत की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे सिख समाज और सुलतानपुर में खुशी की लहर है।

मनमीत सिंह ने MNNIT इलाहाबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, GATE में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वर्तमान में IOCL पानीपत में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करते हुए उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की।

मनमीत के दादा स्वर्गीय इंद्र सिंह भारतीय सेना में सूबेदार रहे, जिनसे उन्हें अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिली। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद मनमीत ने कभी हार नहीं मानी।

यह सफलता आज के युवाओं के लिए एक संदेश है—

मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर मंज़िल पाई जा सकती है।

About News India DT

Check Also

स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ रिपोर्ट | लखनऊ लखनऊ स्थित त्रिदेव एसोसिएट में आज एजुकेशन डे का आयोजन भव्य, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow