NEWS INDIA DT | LUCKNOW
लखनऊ। विज्ञान खंड गोमती नगर स्थित अवनींद्र अकादमी में भव्य फेट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फेट के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आत्म सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पकवान, क्राफ्ट और रचनात्मक वस्तुओं के स्टाल लगाए गए। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और व्यावसायिक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी। फेट में अभिभावकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा वर्षा सिंह, विद्यालय के संस्थापक आर.पी. सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा सिंह, स्वामी सत्य प्रकाश वेद विज्ञान समिति के महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव, आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ओ.पी. राय सहित कई सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने भी सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार के रचनात्मक और शिक्षाप्रद आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
अवनींद्र अकादमी का यह फेट न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, आत्मरक्षा और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने वाला भी सिद्ध हुआ।
Newsindiadt.com Online News Portal


