लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती फीस के खिलाफ आज एक अनोखा विरोध देखने को मिला। दारुलशफा स्थित विधायक निवास गेट नंबर-2 के बाहर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
छात्र नेता शिवम पांडे ने प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से सिर मुंडवाकर (टकला कराकर) सरकार और शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। उनका कहना है कि प्रदेश के निजी स्कूल मनमाने नियम थोप रहे हैं और अभिभावकों-छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
शिवम पांडे मुख्य मांग की कि…..
➡️ निजी स्कूलों की फीस पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए
➡️ किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शुल्कों की मनमानी रोकी जाए
➡️ शिक्षा को व्यापार बनने से बचाया जाए
यह अनोखा प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और बड़ी संख्या में लोग रुककर इस विरोध को देखते नजर आए।
Newsindiadt.com Online News Portal