कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, गाड़ियों में लगेगा V2V कम्युनिकेशन टूल
दिल्ली / Newsindiadt
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन तकनीक पर काम कर रही है। इस तकनीक के तहत वाहनों में एक विशेष डिवाइस लगाया जाएगा, जिससे कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति में वाहन एक-दूसरे को पहचान सकेंगे।
सिस्टम के जरिए ड्राइवरों को समय रहते अलर्ट मिलेगा, जिससे टक्कर और अन्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। यह पहल खासकर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को और मजबूत करेगी।
Newsindiadt.com Online News Portal